केजरीवाल ने की सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द करने की मांग, दिल्ली में कोरोना बेकाबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल ने की सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द करने की मांग, दिल्ली में कोरोना बेकाबू

-कहा-बड़े हाॅट-स्पाॅट बन सकते हैं परीक्षा केंद्र,, युवा देश व परिवार की नींव -लाॅकडाउन के अभी हालात नही, स्वास्थ्य सेवाओं की होती रहेगी समीक्षा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को कोरोना आंकड़ों के अनुसार दिल्ली ने मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 13,500 मामले सामनेे आए हैं। ऐसे में उन्होंने केंद्र से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र कोरोना के बड़े हाॅटस्पाॅट बन सकते है। साथ ही उन्होने कहा कि हमे सबकों बचाना है लेकिन युवा देश व परिवार की नींव है अतः उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।
                     श्री केजरीवाल ने कहा कि इस बार की लहर में युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने युवाओं से अपील की है कि आप ज्यादा बाहर न निकलें, बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें। अगर निकलें तो कोरोना के हर नियम का पालन करें। अगर वैक्सीन के पात्र हैं तो वैक्सीन लगवा लें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की सुरक्षा की चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि परीक्षा रद्द की जाए। इसके लिए कोई और तरीका भी ढूंढा जा सकता है। या तो ऑनलाइन परीक्षा हो या कोई और रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा, सीबीएसई की परीक्षा आने वाली है, जिसमें छह लाख बच्चे एग्जाम में बैठेंगे। एक लाख टीचर्स इसमें शामिल होंगे, ये बड़ा खतरा बन सकता है। केंद्र सरकार से अपील है कि सीबीएसई के एग्जाम कैंसिल करना जरूरी है।
                     हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते। बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं, बड़े बैंक्वेट और होटल को अटैच कर रहे हैं, कम बीमारी वाले मरीजों को बैंक्वेट हॉल में शिफ्ट करेंगे। किसी को ऑक्सीजन की जरूरत होगी, तो बैंक्वेट होल में भी इलाज हो सकता है। केजरीवाल ने बताया कि बेड की कैपेसिटी क्रिएट कर रहे हैं, कुछ सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को 100 प्रतिशत कोविड डिक्लेयर किया है। सभी से सहयोग की अपेक्षा है। उम्मीद करता हूं कि अस्पताल वाले मदद करेंगे।
                      केजरीवाल ने बढ़ते केसों के दौर में अस्पताल और बेड प्रबंधन कैसे हो इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, नॉन कोविड बीमारी, प्लान्ड सर्जरी को डिले किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी की बीमारी गंभीर है तो उसके लिए अब भी अस्पतालों में पूरा इंतजाम है। अगर हमने अस्पताल को मैनेज कर लिया, तो इस लहर पर अच्छे से पार पा लेंगे। एक-एक मरीज जो अस्पताल में हैं, उन्हें डॉक्टर चेक कर रहे हैं, यदि वे घर में ठीक हो सकते हैं, तो अस्पताल का बेड खाली करें। केजरीवाल ने कहा कि, मरीज घर जाएंगे, तब भी मॉनिटर करेंगे। ऑक्सीमीटर देकर भेजेंगे। तबीयत खराब होने पर फिर अस्पताल में भर्ती करेंगे। अगर बेड की जरूरत नहीं है, तो घर में इलाज करवाएं। सभी से अनुरोध है कि डॉक्टर की सलाह के मुताबिक सहयोग करें। सबकी जान कीमती है। सभी को बचाना है।
                      केजरीवाल ने कहा, पिछली बार लोगों ने बढ-चढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया था। अब फिर स्टॉक में प्लाज्म कम है। रोजाना प्लाज्मा की डिमांड आ रही है। सभी से निवेदन है कि जो कोरोना से ठीक हुए हैं, वे प्लाज्मा डोनेट करें। यही समय है, जब हम स्वार्थ छोड़कर एक-दूसरे की मदद करें। दिल्ली वाले हम सब एक परिवार हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox