नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लेह-लद्दाख/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हाल ही में भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को पैंगोंग झील क्षेत्र से पकड़ा है। पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी इलाके में चीनी सैनिक को पकड़ा गया है। पीएलए के सैनिक ने भारतीय सीमा रेखा को लांघा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।
पिछले साल जून महीने में पैदा हुए भारत और चीन के बीच तनाव के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा की तरफ भारतीय सैनिकों की तैनाती रहती है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक को वास्तविक नियंत्रण रेखा पार करने पर निर्धारित प्रक्रियाओं और परिस्थितियों के आधार पर निपटाया जा रहा है। आठ जनवरी 2021 को सेना ने भारतीय वास्तविक नियंत्रण रेखा की तरफ एक चीनी सैनिक को पकड़ा। अधिकारी चीनी सैनिक से पूछताछ कर रहे है।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा