नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक प्रोक्लेम्ड अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को 2016 में द्वारका कोर्ट में एमएम संतोष कुमार सिंह ने पी ओ घोषित किया था।
डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 18 दिसंबर को जब एसआई सत्यवान व सिपाही मुकेश गश्त कर रहे थे तो उन्हे एक अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली। दोनो सूचना के आधार पर मौके पर जा कर शमसेर सिंह पुत्र राम नारायण निवासी इंछ्रा कालोनी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि पकड़ा गया आरोपी एक उद्धोषित अपराधी है और 2016 से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा