
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने देश के आर्थिक मामलों, विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर पार्टी की नीतियों पर विचार के लिए तीन समितियों का गठन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तीनों समितियों का सदस्य बनाया गया है।
इस संबंध में कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन समितियों को गठित करने का आदेश पार्टी की अंतिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है। ये समितियां इन तीनों विषयों पर विचार-विमर्श करेंगी और इसकी जानकारी सोनिया गांधी को उपलब्ध कराएंगी।
आर्थिक मामलों के लिए बनी समिति के सदस्य
डॉ. मनमोहन सिंह
पी चिदंबरम
मल्लिकार्जुन खड़गे
दिग्विजय सिंह
जयराम रमेश (संयोजक)
विदेश मामलों के लिए बनी समिति के सदस्य
डॉ. मनमोहन सिंह
आनंद शर्मा
डॉ. शशि थरूर
सलमान खुर्शीद (संयोजक)
सप्तगिरि उलाका
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बनी समिति के सदस्य
डॉ. मनमोहन सिंह
गुलाब नबी आजाद
वीरप्पा मोइली
विनसेंट एल पाला (संयोजक)
वी वैथिलिंगम





More Stories
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात, बोले- ‘तीसरी बार बन रही भाजपा की सरकार’… मिलेंगी 65+ सीट
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल