सिपाही अमित कुमार की विधवा को मिलेगी सभी सुविधाये, डीजी ने दिये आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिपाही अमित कुमार की विधवा को मिलेगी सभी सुविधाये, डीजी ने दिये आदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कई वर्षों से सिपाही अमित कुमार की विधवा को सरकारी सुविधाये व विभागिय सुविधाये नही मिल पाने को लेकर कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में डीजी सीआरपीएफ से मुलाकात कर उन्हे इस मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की थी ताकि एक सिपाही के बच्चों को उनका हक मिल सके। इस पर डीजी सीआपीएफ ने एसोसिएशन की मांग को मानते हुए विभाग को सिपाही अमित कुमार की विधवा को सभी सरकारी व विभागिय सुविधाये उपलब्ध कराने का आदेश दिया है जिसपर एसोसिएशन ने उनका आभार व्यक्त किया है।
यहां बता दें कि सिपाही अमित कुमार झा 129 बटालियन सीआरपीएफ जोकि सेवा के दौरान वॉलीबॉल खेलते वक्त अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई जिसे ईलाज के लिए 2016 में गोहाटी मैडीकल कॉलेज भर्ती कराया गई लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई थी। दुःख की बात यह है कि विभागीय भूल के चलते उपरोक्त सिपाही का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया था जिसकी वजह से स्वर्गीय सिपाही की पत्नी को विभाग के द्वारा मिलने वाली अनुग्रह राशि व अन्य कई तरह की भलाई संबंधित योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ा जिसमें बैंक से पीएमएसपी एकाउंट के तहत मिलने वाले पैंशन फायदे भी शामिल है। याद रहे कि सोशल मीडिया में पिछले दिनों स्वर्गीय सिपाही अमित कुमार झा की पत्नी कुमारी चंचला का विडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने मदद की गुहार लगाई गई थी।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डीजी सीआरपीएफ से विधवा की मदद की गुहार लगाई थी। इस संबंध में महासचिव रणबीर सिंह ने स्वर्गीय सिपाही अमित कुमार झा के मसलें व अन्य फोर्स वैलफेयर संबंधित भलाई मुद्दों को डॉ आनन्द प्रकाश माहेश्वरी डीजी सीआरपीएफ से प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात कर संज्ञान में लाया गया और इससे पहले भी उपरोक्त विषय को लेकर कमांडेंट 129 ओर 5 सिग्नल बटालियन से बातचीत कर समाधान की कोशिश की गई, जिसका परिणाम यह हुआ कि अब सिपाही की मौत को ड्युटी पर दिखाया गया जिससे मृतक सिपाही की विधवा को विशेष वित्तिय सहायता का फायदा मिलेगा। इस देर से आए न्याय के लिए कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन डीजी सीआरपीएफ का शुक्रिया अदा किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox