50 लाख की रंगदारी मांगने वाले काला जठेड़ी गैंग के 3 बदमाश चढ़े द्वारका पुलिस टीम के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

50 लाख की रंगदारी मांगने वाले काला जठेड़ी गैंग के 3 बदमाश चढ़े द्वारका पुलिस टीम के हत्थे

मानसी शर्मा / – द्वारका जिले की जॉइंट पुलिस टीम ने महावीर एन्क्लेव से रंगदारी मांगने वाले काला जठेड़ी गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान विवेक दहिया उर्फ विक्की निवासी खरखौदा, अजल उर्फ छिंगा निवासी महावीर एन्क्लेव और सुगम शुक्ला उर्फ बढ़ा गाँधी निवासी महावीर एन्क्लेव के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से 2 विदेशी पिस्टल, एक देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किये है। ये सभी काला जठेड़ी गैंग के शार्प शूटर है। द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 24 जनवरी को हेड कांस्टेबल मनोज को गुप्त सूचना मिली थी की रंगदारी मांगने वाले काला जठ- `ड़ी गैंग के तीन बदमाश डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव में मौजूद है।

इन्हे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की देखरेख में एसआई राकेश कुमार, दिनेश कुमार, बिजेन्दर, एएसआई विजय सिंह, जितेंदर, अनिल, हेड कांस्टेबल मनोज, सोनू, मनीष, इन्दर, राजबीर , कुलदीप, कांस्टेबल रवि और हेमराज की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव में छापा मारकर तीनो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में इन्होने बताया की इस गैंग का सरगना काला जठेड़ी उर्फ संदीप के निर्देश पर अमेरका में बैठा अक्षय उन्हें हथियार उपलब्ध कराता था और अक्षय के कहने पर ही इन्होने दिल्ली के सुभाष नगर में स्तिथ गुलाटी हैंडलूम शॉप के कारोबारी से 50 लाख रूपए की रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox