नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– लोगों के अजीबो–गरीब शौक के बारे में तो आपने सुना ही होगा, पर 35 साल तक उसी शौक को निभाते रहना कुछ ही महानुभाव कर सकते हैं, आज हम आपको ऐसे ही एक व्यक्ति से परिचित करवाएंगे, जिन्होंने ना सिर्फ एक शौक पाल रखा है, बल्कि उसे 35 सालों से संभाल रखा है, राजस्थान के जिला जयपुर में मध्यमवर्गीय घर से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर विष्णु कुमार गुप्ता ने अपने शौक को 35 सालों से सहेज कर रखा है, और उनका यह शौक कोई बड़ी धरोहर नहीं बल्कि तरह-तरह के सिक्कों को जमा करना है, वह लगभग 35 सालों से इन सिक्कों को इकट्ठा कर रहे हैं,सूत्रों के आधार पर उनका कहना है कि,” मुझे सिक्के इकट्ठे करने का शौक बचपन से ही है, मुझे ऐसा करते हुए 35 साल हो गए हैं। मेरे पास मौर्य काल से लेकर 2021 तक के सिक्कों का कलेक्शन हैं।”इससे पहले भी हमने बिहार के एक छोटे से गांव में एक व्यक्ति के टिकटों को जमा करने के अजीब शौक के बारे में सुना था।


More Stories
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Asha Bhosle Death: संघर्ष दौर से गुजरी आशा ताई ने 20 अलग भाषाओं में सिंगिंग को दी नई पहचान और बनाया बेमिसाल रिकॉर्ड