21 जनवरी से और बढ़ेगी ठंड..UP के इन 56 जिलों में होगी बारिश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

21 जनवरी से और बढ़ेगी ठंड..UP के इन 56 जिलों में होगी बारिश

मानसी शर्मा / – मौसम विभाग ने जनवरी के महीने में 21 तारीख से तकरीबन 56 जिलों में जबरजस्त बारिश के साथ तूफान की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में पहले से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है, जिसमें काम करना और बाहर निकलना घर से बड़े ही मुश्किल का काम है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार तेज सर्द हवाएं और मौसम के तापमान को और ज्यादा गिराएंगे। बारिश के साथ तूफान का ये केंद्र फिलहाल बांग्लादेश में है, ऐसा भी अनुमान लगाया गया है।

जानिए कि कौन कौन से जिलों में हो सकते हैं बारिश के आसार
मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, मुज्जफरनगर, लखीमपुर, रामपुर, हरदोई, बरेली, सीतापुर, पीलीभीत, उन्नाव, लखनऊ, मैनपुरी, जौनपुर, प्रगजराज, इटावा, आगरा, हाथरस आदि।

किस वजह से तेजी से बदल रहा है मौसम
दरअसल राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। वहीं, हवा की दिशा उत्तर दिशा की ओर है। इसी कारण चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। इसलिए दिन और रात दोनों समय अत्यधिक सर्दी बढ़ गई है।

साथ ही दूसरा सबसे बड़ा कारण है जेट स्ट्रीम विंड। इससे सर्दी तेजी से बढ़ी हुई है। दो दिनों तक रात के समय पूरा कोहरा छाने की संभावना न्यूनतम है। न्यूनतम तापमान में आधा से एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। साथ ही कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox