15 साल में केजरीवाल नही दे पाएं साफ पानी, अब पानी पर वोट की जुगत लगा रहे केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

15 साल में केजरीवाल नही दे पाएं साफ पानी, अब पानी पर वोट की जुगत लगा रहे केजरीवाल

-केजरीवाल का दिल्ली को 24 घंटे साफ पानी देने का चुनावी ऐलान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को लुभाने के लिए मुफ्त रेवड़ी बांटने के ऐलान करने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक इस ऐलान में अभी तक सबसे आगे बने हुए हैं। इतना ही 15 साल राज करने के बाद भी वह बड़ी चतुराई से लोगों के बीच  पुराने मुद्दों को उठाकर वाहावाही बंटोर रहे हैं। केजरीवाल जी ने अभी-अभी दिल्ली को साफ पानी देने का चुनावी ऐलान किया है। उन्हे यह तो ज्ञात होगा ही कि पिछले 15 साल से उनकी पार्टी सत्ता में है और लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी बनती थी लेकिन अब इसे चुनावी मुद्दा बनाकर केजरीवाल जी एकबार फिर वोट बंटोरना चाहते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पानी को लेकर एक बड़ा एलान किया है। इससे पहले केजरीवाल महिला योजना, संजीवनी योजना, ऑटोवालों के लिए गारंटी और छात्रों के लिए स्कॉरशिप का एलान कर चुके हैं। बूस्टर पंपिंग स्टेशन के उद्घाटन के बाद अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी ने राजेंद्र नगर के पांडव नगर स्थित डीडीए फ्लैट्स के स्थानीय आवास पर पहुंचे। जहां पर पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने सीधे नल से पानी पिया और कहा कि ये पानी साफ है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा।

डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया था। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजना की घोषणा कर चुकी है। जिसमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं।

ऑटो चालकों के लिए पांच बड़ी गारंटियां  
ऽ हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
ऽ बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता
ऽ वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये
ऽ बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी
ऽ ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox