1200 लीटर तक दूध देती है गीर गाय की यह नस्ल, पशुपालकों को बना सकती है मालामाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1200 लीटर तक दूध देती है गीर गाय की यह नस्ल, पशुपालकों को बना सकती है मालामाल

-गीर गाय के दूध कीमत है 60 रूपये से 200 रूपये प्रति लीटर तक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश में पशुपालन का व्यवसाय बहुत तेजी से फल-फूल रहा है। जिसे देखते हुए पशुपालक भी अब ऐसी गाय व भैंस को पालने में तरजीह दे रहे है जो भरपूर मात्रा में दूध दे रही हो। तो आईये बताते है कि देश में एक गाय की नस्ल ऐसी भी है जो अपने सर्वोंत्तम गुणों के बारें में विश्व विख्यात है। दरअसल हम बात कर रहे है गीर गाय की जो न केवल एक अवधि में 1200 से 1800 लीटर तक दूध देती है बल्कि इसका दूध भी गुणवत्ता के मामले में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इतना ही नही इसके दूध की कीमत भी और पशुओं के दूध की तुलना में काफी ज्यादा होती है कई बार तो इसका दूध 200 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता है। यह नस्ल पशुपालकों को कम समय में मालामाल कर सकती है।
                   जो लोग पशुपालन करते हैं उनके लिए गीर गाय की नस्ल का पालन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। गीर गाय की नस्ल ज्यादातर राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात राज्यों में पाई जाती है। इस गाय के शरीर पर सफेद धब्बे होते हैं और गाय का रंग लाल होता है। गाय प्रति स्तनपान औसतन 1200 से 1800 लीटर दूध देती है।

गीर गाय के लिए चारा
किसी भी पशु के लिए उसकी खुराक के अनुसार चारे की व्यवस्था की जाती है। और अधिकांश पशुओं को हरा फलीदार चारा खिलाना अच्छा होता है और चारे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, एनर्जी, मिनरल्स और विटामिन्स होना जरूरी है। इसके साथ ही आप पशु को मक्का, गेहूं का चारा भी दे सकते हैं, हरे चारे में आप पशु को बरसीम, नेपियर घास, सूडान घास खिला सकते हैं।

गीर गाय की विशेषता
गीर गाय के कान बहुत लंबे और नीचे की ओर लटके होते हैं। शरीर का आकार बड़ा, औसत भार 385 किग्रा तथा कद 130 सेमी तक पाया जाता है। शरीर का रंग लाल होता है और शरीर पर धब्बे होते हैं। गीर गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक होती है, इन्हें जल्दी कोई रोग नहीं होता और तीन वर्ष की आयु के बाद गाय बछड़ा देने में सक्षम हो जाती है।

दूध में सर्वोत्तम
हम आपको बता दे की अगर गाय की अच्छी तरह से देखभाल की जाए। गीर गाय दूध के मामले में अन्य गायों की तुलना में बेहतर दूध उत्पादन देती है अगर चारे की सही मात्रा में खिलाया जाए तो गीर गाय एक ब्यांत में 1200 लीटर दूध देती है। गीर गाय का गुजरात के एक डेयरी फार्म में प्रतिदिन 36 लीटर तक दूध देने का रिकॉर्ड है। वहीं, ब्राजील की गीर नस्ल से रोजाना 50 लीटर दूध लिया जा रहा है।

गीर गाय की कीमत
ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों लोगों को आमदनी का एक बढ़िया स्रोत है। एक गीर गाय की कीमत 90 हजार रुपये से लेकर 3.5 लाख रुपये तक होती है। लेकिन कई बार आर्थिक बाजार की वजह से गीर गाय के दाम भी कम हो जाते हैं। लेकिन सामान्य कीमत एक लाख से तीन लाख के बीच होती है। गीर गाय का दूध सबसे अच्छा माना जाता है, इसलिए इसके दूध की कीमत बहुत अधिक होती है, इसके दूध में औषधीय गुण होते हैं। जिस वजह से इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा है गीर गाय का दूध बाजार में 60 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox