मानसी शर्मा /- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज, 18 सितंबर 2024, को हो रहा है। इस चरण में 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें से 16 सीटें कश्मीर क्षेत्र और 8 सीटें जम्मू क्षेत्र से हैं।जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों में वोट डाले जाएंगे. इन सभी सीटों पर 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में 23 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। यह चुनाव अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में होने वाला पहला विधानसभा चुनाव है। चुनाव को देखते हुए।
मतदान का यह प्रक्रिया 10 वर्षों के बाद हो रही है, जो जनता के लिए अपनी आवाज को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस चरण में 23 लाख मतदाता 219 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रखी गई है, जैसे कि पुलवामा के पिंगलेना में एक मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा बल तैनात दिखाई दिए। यह चुनावी प्रक्रिया न केवल राजनीतिक बदलाव का सूचक है बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को मजबूत करने का भी प्रयास है।
23,27,580 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल
चुनाव आयोग के अनुसार पहल चरण में कुल 23,27,580 मतदाता हैं, जिनमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 महिलाएं और 60 तृतीय लिंग के हैं। चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, पहले चरण में 18 से 19 वर्ष के लगभग 1.23 लाख युवा मतदान करने वाले है। साथ ही 28,309 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार