नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारत मंडपम में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ संगीत समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश के प्रति सम्मान, प्रेम और समर्पण की भावना प्रकट की। उन्होंने कहा कि राजधानी के सैकड़ों नागरिक इस उत्सव में देशभक्ति की उमंग के साथ शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने भावुक शब्दों में कहा, “यदि स्वतंत्रता के प्रति अपने भाव को कुछ शब्दों में व्यक्त करना हो तो यही कहूंगी – तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित।” उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें और अवसर मिलें ताकि वे राष्ट्र की सेवा में और योगदान दे सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए, क्योंकि देश के प्रति निष्ठा, त्याग और सेवा ही सबसे बड़ा सौभाग्य है।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि तिरंगे की शान कभी झुकेगी नहीं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, विरासत और विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए हर भारतवासी के हृदय में केसरी का साहस, सफ़ेद की शांति और हरे का समृद्ध भविष्य सदैव लहराता रहेगा। 15 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक क्षण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का साक्षी और भविष्य के भारत का वादा है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की अमर पंक्ति “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है” का उल्लेख कर लोगों में जोश भर दिया।
देशभक्ति की धुनों में बंधा हर दिल
‘हर घर तिरंगा’ अभियान और भारत मंडपम के इस तिरंगा कॉन्सर्ट में उन्होंने लोकप्रिय गायक शान का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनें यहां मौजूद हर दिल को एक साथ धड़कने पर विवश कर देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे की असली ताक़त उसके धागों में नहीं, बल्कि उसमें निहित उस भावना में है जो हमें एकजुट करती है और हर चुनौती का सामना करने का साहस देती है।
पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सीमाओं की रक्षा, विज्ञान और खेल की उपलब्धियों तक, तिरंगा हमारे साहस और एकता का प्रतीक रहा है। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सलाम करते हुए कहा कि उनके अटूट संकल्प और दूरदृष्टि के कारण आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को अभूतपूर्व उत्साह और राष्ट्रीय एकजुटता के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति से ऊपर उठकर पूरे देश को एक राष्ट्रभाव में जोड़ा है और भारत को आर्थिक महाशक्ति व सांस्कृतिक महिमा के साथ विश्व मंच पर पुनः स्थापित किया है।


More Stories
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!