हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें 

मानसी शर्मा /-  2  दिन की बारिश के बाद सोनीपत में मौसम में अचानक बदलाव देखा गया है। सुबह से ही गहरी धुंध देखने को मिल रही है,विजिबिलिटी जीरो है। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन सड़कों पर रेंग रेंग कर चल रहे हैं। सर्दी पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। स्कूली बच्चे भी सर्दी के मौसम में स्कूल जाते हुए नजर आए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद सोनीपत में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम में समय की मात्रा बढ़ने से सर्दी दस्तक दे रही है। सोनीपत में आज सर्दी की पहली धुंध देखने को मिली है। सुबह से ही गहरी धुंध के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन सड़कों पर  चलने में परेशानी उठा रहे हैं। वाहनों की गति पर विराम लग गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आज बहुत ज्यादा ठंड बढ़ी है। सड़के भी बहुत ज्यादा खराब है। सर्दी आने से पहले ना सड़कों को रिपेयर किया गया है।

किसानों के लिए फायदेमंद होगा कोहरा

सोनीपत से पुरखास रोड की सड़क बदहाल है, और गहरी धुंध के बीच गड्डो के बीच वाहनों का चलना न केवल दुर्घटना को न्योता  दे रहा है,  बल्कि सड़कों पर वहां रेंग रेंग  कर चलने के लिए मजबूर है। वहीं किसानों का भी कहना है कि जिन किसानों ने गेहूं की बिजाई कर दी है उनके लिए धुंध और सर्दी फायदेमंद रहेगी। लेकिन काफी किसान अभी तक गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं। उनके लिए बिजाई करने के लिए परेशानी होगी। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox