गुरुग्राम/उमा सक्सेना/- शिक्षा और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरु गोबिंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटीयू) एक विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव तथा पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी और मानव विज्ञानी बिमल कुमार जैन को डी.लिट (ऑनरिस कॉसा) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान उन्हें समाज, स्वास्थ्य सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और प्रेरणादायी योगदान के लिए दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह स्पेशल कन्वोकेशन मंगलवार, 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें शिक्षाविदों, छात्रों, गणमान्य अतिथियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। समारोह के दौरान दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों की उपलब्धियों और समाज पर उनके सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया जाएगा। एसजीटीयू समय-समय पर ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करता रहा है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाने की मिसाल पेश की है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रेरित करना और उन्हें उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करना है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज