नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- स्वामी दयानंद सरस्वती जी के 200वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तम नगर के आर्य-समाज मंदिर में उनके जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जो कि बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर निगम पार्षद उर्मिला चावला व नरेंद्र चावला शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागतम-प्रस्तुति दी, जिसको सभी के द्वारा काफी सराहा गया। ध्रुव शास्त्री व आरती आर्या के मनमोहक भजनों ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया । इस आयोजन पर समाज के प्रति मुख्य-योगदान देने वाली मुख्य विभूतियों को जिसमें डॉ नीता कपाई को औषधालय व निशा शर्मा को (आर्ट-एंड-क्राफ्ट) में उल्लेखनीय योगदान के अलावा बी. पाण्डे को वैदिक प्रचार व अरुण आर्य, सुरेश धीमान को सर्वोत्तम-समाजिक योगदान देने पर उनके प्रोत्साहन हेतु स्वामी दयानंद सरस्वती 200वें जयंती-अवार्ड से सम्मानित गया।

आयोजन के संचालक आर्य-समाज के महामंत्री अमर सिंह आर्या ने अपने संबोधन में आर्य-समाज की विशेष उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर आर्य-समाज के मुख्य उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए हर घर, हर-जन तक पहुंचाना हम सभी का मुख्य-लक्ष्य होना चाहिए । आयोजन के अंतिम चरण में (आर्य-समाज जागरूकता मिशन) के मंच संचालक महामंत्री अमरसिंह आर्य द्वारा आर्य समाज के हित में की जा रही उम्दा-कार्यशैली को सरहाते हुए काबिले तारीफ बताया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आर्य समाज जागरूकता-अभियान पर मिलकर काम करने के लिए एक साथ शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि नरेंद्र चावला व उर्मिला चावला ने मीडिया को बताया कि हम आर्य-समाज के सभी सर्वोत्तम-कार्यो के लिए हमेशा अग्रसर रहेगें।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ