नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- 1857 की स्वतंत्रता क्रांति के सेनानी दिल्ली के राजा नाहर सिंह पर जल्द ही एक फिल्म बन सकती है। महान स्वतंत्रता सेनानी को उचित सम्मान देने के लिए इस फिल्म का निर्माण करवाने के लिए नजफगढ़ विधानसभा के ईस्सापुर वार्ड के मंडल अध्यक्ष अनिल डागर व समाजसेवी आजाद सिंह राठी ने इस सिलसिले में मशहूर फिल्म निर्माता व निर्देषक जे पी दत्ता से मुलाकात कर राजा नाहर सिंह पर फिल्म बनाने का आग्रह किया है।
मुंबई से लौटने पर अनिल डागर ने बताया कि जेपी दत्ता से फिल्म निर्माण को लेकर बात हो गई है। हमने उन्हे राजा नाहर सिंह की जीवनी पर लिखी पुस्तक भी भेंट की है। उन्होने बताया कि श्री दत्ता ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में जरूर कुछ करेंगे तथा उन्होने इस बारें में और जानकारियां जुटाने व इतिहास के आलेखों को देखने की बात भी कही है। अनिल डागर ने राजा नाहर सिंह के व्यक्तित्व व जीवनी पर प्रकाष डालते हुए कहा कि राजा नाहर सिंह ने भी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होने दिल्ली मंे अंग्रेजों को करारी मात देते हुए पूरे 134 दिन तक दिल्ली को आजाद रखा था। लेकिन बाद में दूसरी जगह से कोई मदद नही मिलने पर व 1857 की क्रांति फेल हो जाने पर अंग्रेजों ने दिल्ली पर आक्रमण कर उन्हे बंदी बना लिया और 1858 में उन्हे फांसी दे दी गई। लेकिन ऐसे स्वतंत्रता सेनानी को हमारे इतिहासकारों ने भी कोई समुचित जगह नही दी और आजादी के बाद भी राजा नाहर सिंह का इतिहास गुमनामी में ही दबा रहा। लेकिन अब समय आ गया है जब उनकी जीवनी को हर कोई जानेगा और उनके लिए सरकार से न्याय मांगेगा।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज