नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सोमवार को राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया। इस महीने की शुरुआत में नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया था। नड्डा सदन के नेता के तौर पर पीयूष गोयल की जगह लेंगे।
केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसे उन्होंने 2020 में मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संभाला था।हालांकि, ऐसा लगता है कि नड्डा भाजपा प्रमुख के पद पर बने रहेंगे। पार्टी कानून के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी किया जाता है जब 50 प्रतिशत राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएं, जो लगभग छह महीने तक चलने की संभावना है।


More Stories
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी