नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 889 रुपए बढ़कर 89,306 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 1,159 रुपए बढ़कर 1,00,934 रुपए प्रति पर पहुंच गई है। यह इसका नया ऑल टाईम हाई भी है। इससे पहले मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव 1,00,400 रूपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। कल यानी गुरुवार (27 मार्च) इसका दाम 99,775 रुपए था।

4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्लीः 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 91,130 रुपए है।
मुंबईः 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
कोलकाताः 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
चेन्नईः 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,980 रुपए है।
इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ईटीएफ में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।
वहीं अगर चांदी की बात करें तो एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी एचयूआईडी कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- एजेड 4524 हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे