सुपर डांसर 5’ में करिश्मा ने किया खुलासा—शाहिद बार-बार माफी मांगते रहे थे शूटिंग के दौरान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुपर डांसर 5’ में करिश्मा ने किया खुलासा—शाहिद बार-बार माफी मांगते रहे थे शूटिंग के दौरान

-‘दिल तो पागल है’ के सेट पर शाहिद की मासूमियत!

मनोरंजन/अनीशा चौहान/-  करिश्मा कपूर इस वक्त पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर हो रहे विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही करिश्मा के बच्चों ने भी दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हक मांगा। इस पर लड़ाई जारी है और करिश्मा की पूर्व ननद ने बच्चों का सपोर्ट किया है। इसी बीच करिश्मा हाल ही डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 5’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने ‘दिल तो पागल है’ में शाहिद कपूर संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और मजेदार वाकया सुनाया।

‘सुपर डांसर 5’ के लेटेस्ट एपिसोड में 90s के बॉलीवुड म्यूजिक और डांस को ट्रिब्यूट दिया गया। करिश्मा कपूर ने अपने करियर के कई किस्से शेयर किए, जिनमें से एक किस्सा ‘दिल तो पागल है’ से जुड़ा था। इस फिल्म में शाहिद कपूर भी थे, जो बैकग्राउंड डांसर बने थे। तब शाहिद एक्टर नहीं थे। उसमें कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी भी थे।

करिश्मा कपूर ने बताया शाहिद की वजह से कई रीटेक
करिश्मा ने बताया कि फिल्म में एक डांस सीक्वेंस में उन्हें एक डांसर की वजह से कई रीटेक करने पड़े थे। फिर पता चला कि वह शाहिद कपूर थे। करिश्मा बोलीं, ‘उस शूटिंग के दौरान कुछ मजेदार हुआ। हम बार-बार रीटेक करते रहे। मेरी वजह से नहीं। वो बहुत मजेदार किस्सा है। अब सोचती हूं, क्या गलतियां शाहिद की वजह से हो रही थीं या मर्ज़ी पेस्तोंजी की वजह से?’

शाहिद कपूर की नहीं होती थी गलती, बोलते रहते थे सॉरी
इसके बाद करिश्मा, मर्जी पेस्तोंजी की ओर मुड़ीं और बोलीं, ‘क्या तुम्हें याद है? हर कट के बाद मैं कहती थी कि यार तुम शॉट ठीक से क्यों नहीं ले पा रहे हो? ये वाकई मुश्किल है। और पीछे एक छोटा सा लड़का खड़ा था जो बार-बार ‘सॉरी’ कह रहा था… और वो शाहिद था। लेकिन अब मुझे लगता है कि सारी गलतियाँ मर्जी कर रहा था, और तुम उसे दोष दे रहे थे।’ इस पर मर्जी पेस्तोंजी ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘देखो, उस जमाने में कुछ भी गलत होता था तो मैं शाहिद को दोषी ठहराता था।’

‘दिल तो पागल है’ को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान लीड रोल में थे। अक्षय कुमार सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। वहीं, शाहिद ने कई और फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया, और फिर 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox