सीरियल ”भाभी जी घर पर है” के मलखान का हुआ निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीरियल ”भाभी जी घर पर है” के मलखान का हुआ निधन

नई दिल्ली: टीवी के फेमस सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है. इस खबर के आने के बाद सभी को बड़ा झटका लगा है. दीपेश के अचानक हुए निधन से शो के स्टार्स और क्रू मेंबर्स शोक में डूब गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सीरियल में मोहनलाल तिवारी के किरदार को निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ ने दीपेश भान के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘आज हमारा शूट पर जाने का टाइम थोड़ा लेट था. तो मुझे लगता है कि वह अपने जिम के बाद सीधा क्रिकेट खेलने चले गए थे. यही उनका फिटनेस रूटीन था. लेकिन खेलते हुए वह अचानक से गिर करके बेहोश गए. हम सभी के लिए यह बड़ा झटका था.’ रोहिताश ने आगे बताया, ‘दीपेश उन लोगों में से थे जो अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखते थे. वह फिटनेस फ्रीक थे. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे अपने इमोशंस को बयां करूं. हम सभी फिलहाल उनके घर पर हैं.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox