सीता नवमी पर उठाएं शुभ मुहूर्त का लाभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीता नवमी पर उठाएं शुभ मुहूर्त का लाभ

-हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 16 मई यानी आज सीता नवमी का पर्व मनाया जा रहा है

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सीता नवमी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन श्री राम की भार्या मां सीता का जन्म हुआ था। इस साल यह पर्व 16 मई यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। आज की शुभ तिथि पर पूरे विधि-विधान से माता सीता की पूजा की जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन सीता माता के साथ राम जी की पूजा करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वर्ष 2024 में सीता नवमी के दिन दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि सीता नवमी के दिन बन रहे संयोग के बारे में-

Sita Navami auspicious time सीता नवमी शुभ मुहूर्त
हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। नवमी तिथि 16 मई को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से शुरू होगी और 17 मई को सुबह 08 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन मां सीता की पूजा के लिए शुभ समय सुबह 10 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

Many auspicious yogas are being formed on Sita Navami सीता नवमी पर बन रहे हैं कई शुभ योग
इस साल सीता नवमी पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। सीता नवमी पर शिव वास योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती साथ में रहेंगे। माना जाता है कि इस दिन माता सीता की पूजा करने से जातक को अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सीता नवमी वाले दिन रवि योग, ध्रुव योग और बालव करण योग का भी संयोग बन रहा है। रवि योग शाम 06 बजकर 14 मिनट से लेकर अगले दिन 17 मई को सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ध्रुव योग का संयोग सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक है और बालव करण का योग शाम 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox