सीएम गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया भाजपा पर वार कहा ‘यह लोग राज्य में 25 नवंबर तक के मेहमान है’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया भाजपा पर वार कहा ‘यह लोग राज्य में 25 नवंबर तक के मेहमान है’

मानसी शर्मा /-   राजस्थान के रण में कल का दिन बेहद खास होने वाला है। 25 नवंबर शनिवार को राजस्थान में मतदान होने वाले है। इस मतदान से पहले सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। काफी समय से चुनाव को लेकर पार्टियां सियासी दाव पेंच खेलती हुई दिखाई दे रही है। अब इसी क्रम में सीएम अशोक गहलोत ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि ये लोग राज्य में सिर्फ 25 नवंबर तक के मेहमान हैं, इसके बाद कोई नहीं दिखेगा। आपको बता दें कि कथित महादेव ऐप के मामले पर सीएम गहलोत बोले कि “एक साजिश के तहत लाल डायरी और महादेव ऐप्प का प्रकरण सामने आया है. इस मामले में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की साजिश थी. राजस्थान में भी 50 छापे मारे गए लेकिन क्या हुआ?” इसी दौरान उन्होनें पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अभिनेता हैं और वो अभिनय करते हैं कि मुझे नीच कह दिया, मैं ओबीसी हूं. उनको किसी ने भी नीच नहीं कहा था. उन्होंने तो एकदम माहौल ही बना दिया. हमने राजस्थान में शानदार काम किया है और एक से बढ़कर एक नए कानून बनाए.”

अपनी बात को आगे रखते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि भड़काऊ भाषण दिए जा रहे है राजस्थान के चुनाव में उन्होनें कहा कि हिंसा और तनाव की बाते की गई कन्हैयालाल को मारने वाला इनका ही कैडर था. राजस्थान में बीजेपी ने धावा बोल दिया क्योंकि ये सरकार गिरा नहीं पाए, फेल हो गए थे. बीजेपी को झटका लगा. इसलिए ये जो बीजेपी के नेता राज्य में आ रहे हैं वो 25 तक के मेहमान हैं, उसके बाद ये दिखेंगे नहीं.”

आपको बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर लगातार निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी नेता हिंसा की भाषा जानते हैं और एक ही तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होनें कहा कि हमने इनसे अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को विधानसभा चुनाव के स्तर पर ही रखा जाए। उन्होनें कहा कि भाजपा हमारी 10 गारंटियों पर बात करे, उसकी कमियां बताए लेकिन राजस्थान में उस पर बहस नहीं हो रही. जितने नेता आते हैं सुबह से शाम तक एक ही तरह की भाषा बोलते हैं. इन्हें जनता को इस तरह से भड़काने का अधिकार नहीं है.”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox