सामंथा रुथ प्रभु की हॉट फोटो पर अनुष्का शर्मा ने किया कमेंट,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सामंथा रुथ प्रभु की हॉट फोटो पर अनुष्का शर्मा ने किया कमेंट,

-अब ट्रोल हो रहे विराट कोहली, हॉट फोटों पर कइ्र सेलेब्स ने भी किया रिएक्ट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बीते कुछ वक्त में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हिंदी के दर्शकों के बीच भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनी ली है। पहले मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज ’द फैमिली मैन 2’ में सामंथा ने अपना जलवा बिखेरा और फिर पुष्पा के आइटम नंबर ’ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा’ से दर्शकों का दिल जीता। ऐसे में हाल ही में जब सामंथा ने एक ब्लैक बिकिनी टॉप में एक फोटो शेयर की तो वो तेजी से वायरल हो गई। सामंथा के इस हॉट फोटो पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया, जिन में एक नाम अनुष्का शर्मा का भी रहा। हालांकि सामंथा की तस्वीर पर अनुष्का के कमेंट के बाद विराट कोहली को ट्रोल किया जा रहा है।
                दरअसल सामंथा के हॉट फोटो पर फैन्स ने खूब प्यार लुटाया था और उनकी तारीफ की थी। सामंथा की तस्वीर पर अनुष्का ने भी कमेंट करते हुए हॉटी (भ्वजजपम) लिखा था। देखते ही देखते अनुष्का का कमेंट भी वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का के पति व क्रिकेटर विराट कोहली के मजे लेने लगे। अनुष्का के कमेंट के रिप्लाई में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया है कि विराट भाई अपने रियल आईडी से कमेंट करो। मजाक मजाक में सोशल मीडिया यूजर्स ये कह रहे हैं कि विराट ने ही अनुष्का की आईडी से सामंथा की तस्वीर पर कमेंट किया है।
                सामंथा का ग्लैमरस लुक देखकर उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है। उन्होंने ब्लैक कलर के बिकिनी टॉप के साथ ब्लैक-येलो पैंट मैच किया है। मेकअप उन्होंने ब्रॉन्ज रखा और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। सामंथा अपनी टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके इस पोस्ट पर सितारों के कमेंट्स की झड़ी लग गई। साउथ सिनेमा स्टार्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक का प्यार उन्हें मिला है। याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सामंथा की कोई तस्वीर वायरल हुई है या फिर उन्होंने अपना हॉट अंदाज दिखाया है।
                गौरतलब है कि सामंथा जल्दी ही फिल्म ज्ञनेप में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विजय सेतुपति नजर आएंगे और फिल्म की शूटिंग बीते दिनों कश्मीर में हुई। यह फिल्म इस साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। ज्ञनेप तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा सामंथा फिल्म यशोदा और शांकुतलम में भी नजर आएंगी। बता दें कि इसके अलावा सामंथा के खाते में एक फिल्म वरुण धवन के साथ भी है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो रणवीर सिंह के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox