नई दिल्ली/- दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का स्वागत करते हुए पंचायत संघ ने गांव ग्रामीणों के प्रति उनके लगाव व जोर शोर से काम करने को लेकर धन्यवाद किया। वहीं सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ग्रामीणों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि माननीय सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा अपने सो दिन के प्रमुख कार्यों में गांवों के लाल डोरा व विस्तारित लाल डोरा आबादी क्षेत्र को मालिकाना हक दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई और गांव देहात के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।पंचायत संघ ने उनसे माननीय प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान पर भी बात की।ओर पंचायत संघ द्वारा इस अभियान को गांव ग्रामीणों तक पहुंचाने के बारे में बताया। अगले वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम में आने की सहमति दी।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपने संबोधन में ग्रामीणों के अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गाँव देहात के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों तक पहुंचे, इसके लिए वह सतत निगरानी रखेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।इस मौके पर गांव नांगलोई सईदान के पंचायत प्रमुख राजेंद्र शर्मा व रणबीर बिड़लान आदि भी उपस्थित रहे।


More Stories
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य