हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा के सिरसा में सांसद कुमारी शैलजा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा “हमने एक इम्तिहान पास कर लिया है और अब हरियाणा की बारी है” उन्होंने कहा कि वो पहले से ही कह रहे थे कि पहले सिरसा और उसके बाद हरियाणा की बारी और अब सभी मिलकर मेहनत करेंगे और सिरसा लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीटों को जीतेंगे। कुमारी शैलजा आज सिरसा में विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रही थी।
कुमारी शैलजा को जब आज पंचकूला में अमित शाह की कार्यकर्ताओं से मीटिंग को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि जनता पिछले 10 सालों से बीजेपी के राज से दुखी है और अब चाहे ये शंखनाद करें या कुछ भी कोई फर्क नहीं पड़ता। राज्यसभा चुनावों में इनेलो नेता अभय चौटाला और जेजेपी नेता दुष्यंत के कांग्रेस को समर्थन देने पर उनसे जब पुछा गया, तो कुमारी शैलजा ने कहा कि अभी तक कोई बात नहीं हुई,देखते हैं क्या फैसला होता है।
विपक्ष नहीं, तो कौन उठाएगा जनता की आवाज- शैलजा
राहुल गांधी का लोकसभा में बोलते वक्त माइक बंद किये जाने को लेकर सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी एक महत्वपूर्ण विषय NEET को लेकर अपनी बात रख रहे थे, लेकिन जब विपक्ष ही जनता की आवाज को संसद में नहीं उठाएगा। तो फिर कौन उठाएगा।


More Stories
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण