मानसी शर्मा /- विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ताजा जारी हुए आंकड़े में विदेशी मुद्रा भंडार 5.2बिलियन डॉलर बढ़कर 689.24अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। ये आंकड़ा 6सितंबर 2024का है। इससे पहले, 30अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 2.3बिलियन डॉलर बढ़कर 683.99बिलियन डॉलर के पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.10बिलियन डॉलर बढ़कर 604.1बिलियन डॉलर हो गई। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त, एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की वृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल है।
सोने के भंडार में 129मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई जो 61.98बिलियन डॉलर हो गई। इस बीच सप्ताह के लिए एसडीआर 4मिलियन डॉलर बढ़कर 18.47बिलियन डॉलर हो गया। वहीं , आईएमएफ में भारत के रिजर्व की स्थिति 9मिलियन डॉलर बढ़कर 4.63अरब डॉलर हो गई।
बता दें कि आरबीआई समय-समय पर, रुपये में भारी गिरावट को रोकने के उद्देश्य से, डॉलर की बिक्री सहित तरलता प्रबंधन के माध्यम से बाजार में हस्तक्षेप करता है। आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजारों पर बारीकी से नजर रखता है और विनिमय दर में अत्यधिक अस्थिरता को नियंत्रित करके केवल व्यवस्थित बाजार स्थितियों को बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करता है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई