मानसी शर्मा /- सरिता विहार थाने के एसएचओ रजनीश शर्मा की बुधवार को रोहिणी स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की वजह डेंगू बताई जा रही है । दक्षिण – पूर्वी जिले की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने भी डेंगू से उनकी मौत होने की अधिकारिक पुष्टि की है । साथ ही शर्मा को बहादुर पुलिसकर्मी बताते हुए जिला पुलिस की ओर श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। इंस्पेक्टर रजनीश शर्मा की मौत राजधानी में डेंगू से किस वर्ष की दूसरी मौत बताई जा रही है । इससे पहले गत 30 सितंबर को सीलमपुर मे रहने वाली गीता की डेंगू से मौत हो गई थी। हालांकि अभी तक निगम के आंकड़ों में डेंगू से एक भी मौत दर्ज नहीं है।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इंस्पेक्टर शर्मा 26 अक्टूबर से डेंगू से पीड़ित थे । 28 अक्टूबर को उन्हें रोहिणी के अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में अग्रसेन अस्पताल की सीईओ डॉ ममता जैन ने बताया कि इंस्पेक्टर को 28 अक्टूबर की रात गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था । जिसके बाद तुरंत जांच और इलाज शुरू हो गया था । प्लेट्स की जांच की गई । उनका वजन अधिक था । शनिवार की सुबह 8:00 बजे फिर जांच की गई । सीटी स्कैन भी कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया । बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया उन्होंने कहा कि डेंगू मरीज की हालत उसके तीसरे और चौथे दिन की स्थिति पर निर्भर होती है अलग-अलग लोगों के साथ दवाओं और इलाज का प्रभाव भी अलग होता है।
वही, पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि रजनीश शर्मा ने वर्ष 1997 में दिल्ली पुलिस ज्वाइन किया था और उन्होंने अपने दायित्वों का समर्पण और ईमानदारी से निभाया ।
उन्हें वर्ष 2013 में असाधारण कार्य पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था । रजनीश शर्मा ने इस वर्ष 18 मई को सरिता विहार थाने में एसएचओ का पद संभाला था इससे पहले वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में एसएचओ थे दिल्ली उपायुक्त ने इंस्पेक्टर शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उन्होंने उनके परिवार के लिए प्रार्थना भी की है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण