सरकार पर दबाव के लिए 12 सितंबर को कांस्टीट्यूशन क्लब, में होगी बैठक व सेमिनार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सरकार पर दबाव के लिए 12 सितंबर को कांस्टीट्यूशन क्लब, में होगी बैठक व सेमिनार

-कॉनफैडरेसन चेयरमैन पुर्व एडीजी एचआर सिंह द्वारा एक झंडे के नीचे आने का किया गया आह्वान

नई दिल्ली/- कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन जोकि पिछले 7 सालों से विभिन्न शांति पुर्ण धरना प्रदर्शन/आंदोलन के जरिए अर्ध सैनिक बलों के जायज मसलों को लेकर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे गए लेकिन गृह मंत्रालय लगातार जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। जिसे देखते हुए एसोसिएशन कांस्टीट्यूशन क्लब, में 12 सिंतंबर को एक बैठक व सेमिनार का आयोजन करेगा।
                 स्वीडन यात्रा से लौटे पुर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने कहा कि अपनी भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर आगामी 12 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे‌ दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब, डिप्टी स्पीकर हाल में अन्य राज्यों में कार्यरत पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोशिएशन के पदाधिकारियों के अलावा पुर्व एडीजी, आईजी, डीआईजी, कमांडेंट, हवलदार सुबेदार व अन्य रैंक को सेमिनार में भाग लेने हेतू आमंत्रित किया गया है। साथ ही टेलिफोन, व्हाट्स एप व ें मिडिया के माध्यम से सभी को खबर पहुंचाई जा रही है। सम्मेलन के दौरान सभी राज्यों में कार्यरत विभिन्न वेलफेयर एसोसिएशन को एकजुट व एक झंडे के नीचे आने का सामुहिक फैसला लिया जाएगा। आने वाले 2024 के आम चुनावों से पहले बड़ी संख्या में राजधानी दिल्ली में शांति पुर्ण धरना प्रदर्शन की नई तिथि का ऐलान भी सेमिनार के दौरान किया जाएगा एवं राज्यवार कॉर्डिनेटर/पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की जाएगी।
              एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह के अनुसार अब ज्यादा समय तक केंद्र एवं राज्य सरकारें पैरामिलिट्री जवानों की जायज मांगों को इग्नोर नहीं कर सकतीं। एक नई रणनीति के तहत रूपरेखा तैयार की जाएगी। गृह मंत्रालय के अधिन कल्याण एवं पुनर्वास के नाम पर बने वार्ब द्वारा अर्ध सैनिक बलों के परिवारों को ज्यादा दिनों तक अंधेरे में नहीं रखा जा सकता।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox