समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज कराया मानहानि का मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज कराया मानहानि का मामला

मानसी शर्मा /-   पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही वेब सीरीज ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज के पहले एपिसोड में उनका चरित्र तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है।

2 करोड़ रुपये का हर्जाना और दान की घोषणा

वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य निर्माताओं से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि टाटा मेमोरियल अस्पताल को कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दान की जाएगी।

राष्ट्रीय प्रतीक और कानून का अपमान

वानखेड़े के अनुसार, सीरीज में एक किरदार ‘सत्यमेव जयते’ नारा लगाते हुए मिडिल फिंगर दिखाता है, जो राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का उल्लंघन है। उनका कहना है कि यह दृश्य नैतिक रूप से आपत्तिजनक होने के साथ-साथ देश के प्रतीकों और संवैधानिक मूल्यों का अपमान करता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरी सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ काम करने वाली सरकारी एजेंसियों की छवि को भ्रामक और नकारात्मक तरीके से प्रस्तुत करती है, जिससे जनता का विश्वास डगमगा सकता है।

अदालत से स्थायी निषेधाज्ञा की मांग

समीर वानखेड़े ने अपने बयान में कहा कि उनके और आर्यन खान के बीच चल रहे मामले के दौरान इस तरह की सीरीज का प्रसारण न केवल उनके लिए बल्कि न्याय प्रक्रिया के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने अदालत से स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा जारी करने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की सामग्री को रोका जा सके जो उनकी छवि और संस्थागत विश्वास को ठेस पहुंचाती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox