सपना चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, कानूनी पचड़े में फंसीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सपना चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, कानूनी पचड़े में फंसीं

-दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में सपना चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया, 2021 में दर्ज हुई थी FIR

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर और सिंगर सपना चौधरी इस बार कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उनके खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।

सपना चौधरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं। इस पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट ने उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि आरोपी की ओर से पेशी की छूट की मांग की गई थी, जो स्वीकार नहीं की गई।

मामले की सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। पवन चावला नामक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सपना चौधरी ने उसे पैसों की धोखाधड़ी की। शिकायत पर FIR 2021 में दर्ज की गई थी। पवन का आरोप है कि सपना ने बिजनेस के बहाने पैसे लिए, लेकिन उन्हें और उनके परिवार ने पैसे का उपयोग अन्य कामों के लिए किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox