नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सन्देश यादव को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री और आरएलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने आज दिल्ली में श्री संदेश यादव को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दोहरी जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि समाज सेवा के साथ-साथ श्री संदेश यादव राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से भी जुड़े है और लगातार पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे। वहीं सन्देश यादव ने राम जन्मभूमि के प्रति भी अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह भारत सरकार के कई मंत्रालयों के अंतर्गत सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। साथ ही वर्तमान में वह नागर विमानन मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य भी है। भारत की छुपी हुई प्रतिभाओं के सम्मान के लिए भी वह पिछले कई वर्षों से काम कर रहे हैं। सन्देश यादव को मिली इस नियुक्ति के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है उसका मैं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन करूंगा।

सन्देश यादव की इस नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एलविस जोसेफ, राम जी सिंह, संजय सर्राफ के साथ अनिरुद्ध कुमार सुधांशु, पायल सन्देश यादव, एडवोकेट एकांश यादव, सुभाष बिहारी ठाकुर, सिद्धार्थ गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र यादव, विजय आढ़व, रोहन पॉल, गोविंद कुमार, गिरीश आराध्या, संजय कृष्ण शास्त्री, मलखान सिंह यादव, एस के चौधरी व शिव कुमार यादव ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की और भविष्य में और भी अच्छे प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण