मानसी शर्मा /- दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन आज वो ईडी के सामने पेश नहीं होने वाले हैं। वजह ये है कि मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान के लिए रवाना होने वाले हैं। अब इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता संबित पात्रा दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, ‘टीवी के माध्यम से आप लोग देख ही रहे होंगे कि अरविंद केजरीवाल भाग गए हैं। अरविंद केजरीवाल ED के समन से भाग रहे हैं, सच्चाई का सामना करने से भाग रहे हैं। जांच से भागना एक तरह से स्वीकार करना होता है कि हां मैंने गलती की है।’ भाजपा नेता ने कहा, ED के सामने, एजेंसी के सामने पेश न होना, एक तरह से डर को दिखाता है, स्वीकृति को दिखाता है कि हां मैंने गलती की है।संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘दिल्ली के शराब घोटाले के किंग-पिंग केजरीवाल ने स्वीकार किया है कि हां, शराब घोटाले में मेरा हाथ है। इसके पीछे जो बेतहाशा भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें मैं भी शामिल हूं।वरना डरने की क्या आवश्यकता थी!’


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज