नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश के संविधान के शिल्पकार तथा महान समाज सुधारक एवं विधि वेता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर लोकहित पुस्तकालय गांव गुभाना में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब के कारण ही आज सर्व समाज की हालत सुधरी है। आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। आज हम शपथ लेते हैं कि बाबा साहेब के दिखाए गए रास्ते पर चलकर अपने समाज, गांव व देश की सेवा करेंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक के साथ-साथ समिति महासचिव राजकरण सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश कौशिक, जय भगवान, दीपक, राजकुमार, विशाल, भूपेश कौशिक, भोला व हंसराज जांगड़ा ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


More Stories
मित्राऊं CNG पंप हादसा: घायलों का अस्पताल पहुंचकर लिया गया हाल
27 साल पुराने फर्जीवाड़ा मामले में विधायक को सजा, विधायकी पर संकट के आसार
ऑपरेशन कवच 13.0 में बड़ी कार्रवाई: ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: मालदा हिंसा पर प्रशासन और सरकार को फटकार
ऑपरेशन ‘कवच’ के तहत बड़ी सफलता, लुटेरा गिरफ्तार
अल्मोड़ा में बाघ का आतंक, मौत से दहशत का माहौल