श्रीनगर में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को किया नजरबंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीनगर में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को किया नजरबंद

-शोपियां में आतंकियों की गोली से घायल हुए कश्मीरी हिन्दू का हाल जानने जाना था
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/जम्मू-कश्मीर/शिव कुमार यादव/- श्रीनगर में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को उनके घर में नजरबंद किया गया है। बताया जा रहा है कि वह जिला शोपियां में आतंकी हमले में घायल कश्मीरी पंडित के घर उनका हालचाल जानने के लिए आज रवाना होने वाली थीं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें श्रीनगर में उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है।
                महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से इससे जुड़ा एक ट्वीट भी किया गया है। इसमें लिखा है, ’आज मुझे नजरबंद कर दिया गया है, क्योंकि मैं शोपियां में कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलने जाना चाहती थी। केंद्र सरकार जानबूझकर कश्मीरी लोगों और पंडितों के पलायन को लेकर गलत प्रचार फैलाती है और सरकार नहीं चाहती कि नकली विभाजनकारी बातों का पर्दाफाश हो।’ बता दें कि सोमवार, चार मार्च को जिला के चोटीगाम में कश्मीरी पंडित दुकानदार बाल कृष्ण भट पर आतंकियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बाल कृष्ण का परिवार एक मेडिकल स्टोर चलाता है। उनको आतंकियों ने उनकी दुकान के बाहर गोली मार दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox