शिवसेना को एक और बड़ा झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिवसेना को एक और बड़ा झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने दिया इस्तीफा

-शिवसेना में लगातार पार्टी छोड़ने का दौर जारी

महाराष्ट्र/- शिव सेना के बड़े नेता रामदास कदम ने भी शिवसेना से इस्तीफा दे दिया है। रामदास कदम के इस कदम से शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। वे महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष रहने के साथ-साथ फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी-शिवसेना की सरकार में मंत्री रहे हैं।
             महाराष्ट्र की सत्ता गंवा चुकी शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे पूर्व मंत्री रामदास कदम ने भी शिवसेना से किनारा कर लिया है। रामदास कदम ने पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री भेज दिया है। इससे पहले कदम के बेटे और विधायक योगेश कदम गुवाहाटी में ही शिंदे खेमे के साथ जुड़ गए थे।
             रामदास कदम महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। वे फडणवीस सरकार में मंत्री बनाए गए थे। रामदास कदम के बेटे योगेश दपोली से विधायक हैं। वे गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के उन बागी विधायकों में से थे, जिन्होंने एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया था।
            बता दें कि एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानपरिषद के चुनाव नतीजों के बाद बगावत कर दी थी। वे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ सूरत, फिर वहां से गुवाहाटी पहुंचे थे। शिवसेना में टूट के चलते उद्धव के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से राज्य के सीएम बने हैं। वहीं, देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं। एकनाथ शिंदे के खेमे में 50 विधायक हैं. इनमें शिवसेना के 40 विधायक और 10 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
             शिवसेना में नेताओं के पार्टी छोड़ने का दौर लगातार जारी है। पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 55 में से 40 विधायकों ने बगावत की। इसके बाद ठाणे, नवी मुंबई समेत कई महानगरपालिकाओं में बड़ी संख्या में शिवसेना के पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का ऐलान किया है। हाल ही में शिवसेना यूथ यानी युवा सेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिंदे को समर्थन देने का ऐलान किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox