मानसी शर्मा / – मध्यप्रदेश के शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सरकार के साथ पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कानून RSS वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हिंदूस्तान के सभी OBC से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है। आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं?।
मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है- गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हम मध्यप्रदेश में 370किलोमीटर चले। यात्रा के दौरान हम किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों से मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है।BJP ने बच्चों के फंड, मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के फंड के साथ महाकाल कॉरिडोर में पैसा चोरी किया। उन्होंने कहा किव्यापम स्कैम में 1करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। यहां MBBS की सीट्स बेची जाती है और पेपर लीक किया जाता है।ये इनका राज है।
जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया- राहुल गांधी
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों ने कहा कि यहां सरकार उनके फसलों का सही दाम नहीं देती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ किया लेकिन यहां BJP ने धोखा देकर सरकार चोरी कर ली।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ