आसमान में दिखाई दिए दो सूरज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आसमान में दिखाई दिए दो सूरज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मानसी शर्मा / – पृथ्वी पर वैसे तो एक ही सूरज दिखाई देता है, जो हमें दिन का एहसास कराता है लेकिन अगर एक ही जगह दो- दो सूरज अगर देखने को मिल जाए तो यकीनन आप भी अपनी आंखें झपकाना  बंद कर देंगे। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को चौंका रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो में दो सूरज को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन वीडियो में दावा किया गया है कि आसमान में दो सूरज दिखाई दिए हैं।

कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, समुद्र में तैरते जहाज से एक शख्स कैमरे की मदद से दो सूरज दिखा रहा है। पहला सूरज आसमान में चमक रहा है, वही दूसरा बादलों में छिपा है। वीडियो में दावा किया गया कि आसमान में दो सूरज दिखाई दे रहे हैं। कैमरे में कैद अब ये अद्भुत नजारा देख यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वीडियो की असलियत कमेंट बॉक्स में सामने आ गई। असल में वीडियो में दिख रहा एक गोला चांद है। दरअसल, प्रकृति कई बार ख़ास मौकों पर ये नजारा दिखाती है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

पहले भी ऐसा दिख चुका है चांद

बताया जा रहा है कि, इससे पहले 2016 में अमेरिका और कनाडा में भी दो सूरज दिखने का दावा किया गया था, लेकिन उस समय भी उनमें से एक चांद ही था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो bluebookreptilian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘आप इस दो सूरज वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं?’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox