नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /बॉलीवुड/ मानसी शर्मा –बॉलीवुड’ के ‘बादशाह’ यानी ‘शाहरुख खान’ की अगले साल ‘2023’ में नई धमाकेदार ‘एक्शन पैक’ फिल्म रिलीज होने वाली है। किंग खान के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिली़जट ने अपने ‘ट्वीटर हैंडल’ से ‘टवीट्’ कर इस बात की जानकारी दी। इस फिल्म का नाम ‘जवान’ है और इसका ‘टीजर’ भी आ चुका है।
‘किंग खान’ की ये फिल्म साउथ के फिल्ममेकर ‘एटली’ के ‘डायरेक्शन’ में बनी है। यह फिल्म एक एक्शन पैक फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस टीजर में ‘शाहरुख खान’ का जो लुक दिख रहा है, वो काफी हैरान करने वाला है।

इस टीजर में ‘शाहरूख’ के मुँह पर ‘पट्टियाँ’ बंधी हुई है। इस टीजर में उन्हें देख कर ऐसा लग रहा है की उनके काफी चोट लगी हुई है। ‘एसआरके’ के ‘फैंस’ को इस टीजर ने काफी ‘एक्साइटेड’ कर दिया है। फैंस अभी से ही इस फिल्म के आने का इंतेजार करने लगे हैं।
अपने ट्विटर हैंडल पर ‘शाहरूख’ ने खुद एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है कि- “उनकी आने वाली फिल्म ‘जवान’ जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। यह फिल्म ‘2 जून 2023’ को सिनेमाघरों में ‘धमाका’ करेगी। ‘हिंदी’ , ‘तमिल’ , ‘तेलुगू’ , ‘मलयालम’ और ‘कन्नड़’ , ‘पाँच भाषाओं’ में यह फिल्म रिलीज होगी।”


More Stories
खरखड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर बना मिसाल: 255 मरीजों की जांच
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच
आईपीएल मुकाबला: चेन्नई और पंजाब आमने-सामने