शादी के चार साल बाद चहल-धनश्री की राहें हुईं जुदा, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शादी के चार साल बाद चहल-धनश्री की राहें हुईं जुदा, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी

प्रियंका सिंह/-बांद्रा फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और यूट्यूबर/डांसर धनश्री वर्मा के तलाक को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद उनकी शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के समाप्त करने की अनुमति दी गई। चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, और अब चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की याचिका दायर की थी।

पिछले कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे, और दोनों ने छह महीने के कूलिंग पीरियड से छूट की भी मांग की थी, जिसे हाई कोर्ट ने मंजूरी दे दी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को 20 मार्च तक तलाक के फैसले पर अंतिम निर्णय देने का निर्देश दिया था। चहल और धनश्री के तलाक को लेकर कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब सही साबित हुईं।

हाल ही में चहल और महवश की तस्वीरें वायरल हुईं, जिससे तलाक की अटकलें और तेज हो गईं। चहल ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में भगवान का धन्यवाद करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था, जबकि धनश्री ने भी अपनी पोस्ट में भगवान की कृपा और आशीर्वाद के बारे में लिखा।

चहल और धनश्री की शादी के बाद तलाक की खबरों के बीच दोनों ने अपने फैंस के साथ कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए थे, जो अब उनके रिश्ते के अंत की ओर इशारा कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox