शहीदों का बलिदान सबके लिए प्रेरणादायकः चंद्रकांति नागे        

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीदों का बलिदान सबके लिए प्रेरणादायकः चंद्रकांति नागे        

-हिमांशु ब्यूटी पार्लर में धूमधाम से मना आजादी का जश्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चारामा, कांकेर/अनिशा चौहान/- चारामा नगर के हिमांशु ब्यूटी पार्लर  में आजादी का अमृत उत्सव विविध कार्यकमों के साथ मनाया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण शिक्षण केंद्र कांकेर के जिला अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। हिमांशु ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षु बहनों ने राष्ट्रीय गीत की  मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद देशभक्ति व छत्तीसगढ़ी गीतों पर समां बांधा।

इस अवसर पर कौशल विकास कांकेर डायरेक्टर राजकुमार टंडन, सिद्धार्थ तिवारी कार्यक्रम अधिकारी, अशोक पटेल फील्ड अफसर,  धर्मेंद्र पांडे एग्जीक्यूटिव एवं जय कुमार साहू, चित्रलेखा साहू सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हिमान्शु ब्यूटी पार्लर की संचालिका चंद्रकांति नागे ने इस अवसर पर कहा कि शहीदों का बलिदान कभी खाली नहीं जाता। देश के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले सभी वीरों का जीवन हमारे लिये प्रेरणादायक है। कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका चंद्रकांति नागे ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया एवं श्रीफल चंदन लगाकर विदाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox