मानसी शर्मा / – शनिवार (23 मार्च) को दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रहे EDने के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।जहां 26 मार्च तक के लिए उनकी ईडी हिरासत को बढ़ा दिया गया है। बता दें विता के वकील ने जमानत याचिका दायर की थी जिसपर ED ने मांग की थी कि के. कविता की 5 दिनों की हिरासत बढ़ा दी जाए। लेकिन उसके बाद कोर्ट ने 3 दिन तक के लिए रिमांड बढ़ा दी।
ED ने कहा कि हमें के. कविता के दिए गए बयानों को लेकर उनको कंफ्रंट करवाना है, हम पहले ही बता चुके हैं कि उनकी भूमिका क्या थी। 100 करोड़ की रिश्वत देने उसने साजिश रची। ED ने कोर्ट में यह भी बताया था कि कविता के करीबी रिश्तेदार के हैदराबाद स्थित घर पर तलाशी ली जा रही है।
‘मेरी गिरफ्तारी अवैध है’
के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट ने परिवारवालों से मिलने की इजाजत दी है। कोर्ट ने कहा कि के. कविता अपने बेटों से कोर्टरूम के अंदर मिल सकती हैं। बता दें BRS नेता कविता ने अदालत में प्रवेश करने से पहले कहा था कि,’मेरी गिरफ्तारी अवैध है, अदालत में लड़ूंगी। बीते दिन शुक्रवार (22 मार्च) कोSC ने के. कविता को झटका देते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था।
इस दिन किया था कविता को गिरफ्तार
15 मार्च कोईडी ने कविता को हैदराबाद में गिरफ्तार किया था। उसी दिन कविता को दिल्ली लाया गया और ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया। शनिवार (23 मार्च) को कविता की ईडी कस्टडी समाप्त हो रही थी। ईडी ने कविता पर आरोप लगाया था कि वो ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं जिसने आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ