मानसी शर्मा/- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चा का विषय बने। दरअसल, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट टी20 इलेवन की घोषणा की है। इस टीम में उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया। रजा ने कई क्रिकेटरों को पीछे छोड़ते हुए रोहित पर भरोसा जताया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उनकी इस टीम में विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई।
इन खिलाड़ियों को मिली जिम्मेदारी
वहीं, इस टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी क्रिस गेल और रोहित शर्मा को दी गई है। दोनों खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई। विकेटकीपर के तौर पर रजा ने निकोलस पूरन को चुना। वहीं, मिडिल ऑर्डर में उन्होंने एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन और काइरन पोलार्ड पर भरोसा जताया। ऑलराउंडर की भूमिका में रवींद्र जडेजा और शाहिद अफरीदी का नाम शामिल है। गेंदबाजी अटैक बेहद मजबूत रखा गया है, जिसमें राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी को जगह दी गई।
रोहित ने किया फिटनेस पर फोकस
हाल ही में भारतीय टीम की कप्तानी जाने के बाद भी रोहित का फोकस फिटनेस और फॉर्म पर था। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पिछले कुछ महीनों में 15 किलो तक वजन घटाया है और पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रोहित वहां रन बनाते हैं, तो चयनकर्ताओं उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाते। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद रोहित का इंटरनेशनल करियर खत्म हो सकता है।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार