विकासनगर में इनोवा और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत, बच्चा घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकासनगर में इनोवा और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत, बच्चा घायल

विकासनगर/देहरादून/अनीशा चौहान/-   पोंटा रोड स्थित आदूवाला गांव गेट के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शामिल इनोवा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मौके पर पहुंची हरबर्टपुर पुलिस चौकी की टीम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सनोज कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि इनोवा (PB01C 2425) और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK07 FW 6951) की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक राजुल (30 वर्ष), पुत्र अयूब, निवासी ग्राम तिमली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के पैर में फ्रैक्चर है और इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox