वाहन चोरों से 11 स्कूटी की बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वाहन चोरों से 11 स्कूटी की बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – द्वारका साउथ थाना पुलिस ने नाबालिग समेत दो वाहन चोरों को पकड़कर उनसे 11 स्कूटी बरामद की हैं। उनके पास से 11 स्कूटी व बैट्री बरामद की गई हैं। आरोपित की पहचान उत्तम नगर के अंकित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को पकड़ने से 11 आपराधिक मामलों को हल कर लिया गया है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को द्वारका साउथ थाने में स्कूटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह डिलीवरी ब्वाय के रूप में काम करते हैं। उन्होंने अपनी स्कूटी सोसायटी के गेट के बाहर खड़ी की और डिलीवरी के लिए अंदर चले गए। जब वापस आए तो उनकी स्कूटी चोरी हो चुकी थी। आरोपितों को पकड़ने के लिए द्वारका साउथ थाने की टीम बनाई गई। टीम को जानकारी मिली कि दो वाहन चोर द्वारका सेक्टर आठ इलाके में आने वाले हैं। नाबालिग समेत दो को पकड़ लिया गया। उनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद हुई।

अंकित ने बताया कि वह किराये की स्कूटी की दुकान खोलकर डिलीवरी ब्वाय को दैनिक किराये पर देना चाहता था। वह स्कूटी में जीपीएस की कार्यप्रणाली जानता है और स्कूटी चोरी करने के तुरंत बाद उसे हटा देता था। अपनी योजना को सफल बनाने के लिए उसने 50 स्कूटी चुराने का फैसला किया। इस काम में उसने एक नाबालिग को शामिल किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox