मानसी शर्मा /- यूपी के वाराणसी में कक्षा 9 की छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “मोदी रिंग” नामक अनोखी रिंग तैयार की है। लोटा स्थित शीतला चिल्ड्रन स्कूल की छात्राओं ने इसे डिजाइन किया, जो महिलाओं के लिए जीवन रक्षा का एक कवच साबित हो सकती है।
रिंग की खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रयासों से प्रेरित होकर तैयार की गई इस रिंग की विशेषता है कि:
खतरे की स्थिति में रिंग का बटन दबाने पर पाँच मोबाइल नंबरों पर कॉल जाएगी।
साथ ही लोकेशन शेयर होगी।
मदद पहुंचने तक आत्मरक्षा के लिए रिंग में हल्का करंट झटका देने की भी सुविधा।
छात्राओं ने यह रिंग 30 दिनों में तैयार की और खर्च लगभग 5,000 रुपये आया।
आगे की योजना
“मोदी रिंग” की चर्चा अब चारों ओर हो रही है। छात्राएं अब “योगी रिंग” बनाने पर भी काम कर रही हैं, जो जल्द ही तैयार होने वाली है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण