वर्ल्ड कप 2027: रोहित-कोहली होंगे शामिल, गंभीर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वर्ल्ड कप 2027: रोहित-कोहली होंगे शामिल, गंभीर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया!

मानसी शर्मा/-    भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2-0से जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर बात की। जब उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने साफ कहा कि दोनों खिलाड़ी 2027वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं, लेकिन अभी के प्रदर्शन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी भी सीनियर खिलाड़ी को टीम से बाहर करना उनके लिए भावनात्मक रूप से कठिन होता है। वहीं, कोटला पिच को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली की पिच में तेज गेंदबाजों के लिए और कैरी होनी चाहिए थी।
गिल की कप्तानी और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

गंभीर ने शुभमन गिल की कप्तानी की जमकर तारीफ की और कहा कि गिल ने इंग्लैंड में बतौर टेस्ट कप्तान कठिन परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा, “गिल को कप्तान बनाकर किसी ने अहसान नहीं किया, वह पूरी तरह इसका हकदार है।” साथ ही गंभीर ने टेस्ट टीम के खिलाड़ियों की तैयारी को सराहा और कहा कि तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं होता, लेकिन भारतीय खिलाड़ी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सोशल मीडिया ट्रोल्स पर भड़के गंभीर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने यूट्यूब चैनलों के लिए 23 साल के खिलाड़ी को ट्रोल कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने मीडिया और समाज से अपील की कि युवा खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर टारगेट करने से बचें। “मुझ पर निशाना साधो, लेकिन इन बच्चों को बख्श दो,” गंभीर ने दो टूक कहा। साथ ही नीतीश रेड्डी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने विदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और हर मौके के हकदार हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox