लावा ने लॉन्च किया बेहद किफायती ईयर फोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लावा ने लॉन्च किया बेहद किफायती ईयर फोन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लावा इंटरनेशनल लिमिटेड एक अग्रणी भारतीय मोबाइल हैण्डसेट कंपनी है जो 20 से अधिक देशों में अपनी गतिविधियों का संचालन करती है। लावा हमेशा से भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल में अग्रणी रही है। लावा राष्ट्र निर्माण प्रोग्राम को समर्थन देने वाला पहला मोबाइल ब्राण्ड है। अपनी ‘डिज़ाइन इन इंडिया’ पहल के साथ लावा एकमात्र मोबाइल हैण्डसेट कंपनी है जो सही मायनों में ‘भारत में निर्मित’ फोन बनाती है, जिसके डिज़ाइन और मैनुफैक्चरिंग का नियन्त्रण पूरी तरह से भारत में ही है।
             अग्रणी भारतीय मोबाइल फोन कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने नए नैकबैण्ड- प्रो बड्स 3 के लॉन्च की घोषणा की है। अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ यह नैकबैण्ड कई अडवान्स्ड फीचर्स के साथ आता है जैसे ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी, क्विक चार्जिंग और वॉइस असिस्टेन्ट। मात्र 25 ग्राम वज़न का पंख जैसा हल्का यह नैकबैण्ड पावरफुल साउण्ड के साथ बेहतर बास देता है। दो क्लासिक कलर वेरिएन्ट्स-मिडनाईट ब्लैक और रॉयल ब्लू में उपलब्ध है।
            नए लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए तेजिन्दर सिंह, हैड-प्रोडक्ट, लावा इंटरनेशनल ने कहा, ‘‘प्रो बड्स एन 3 उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बजट में स्टाइलिश डिज़ाइन और शानदार साउण्ड की उम्मीद रखते हैं। नैकबैण्ड का स्लीक डिज़ाइन आरामदायक फिट देता है, इसका सेंसरी बास यूज़र को बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। हमें खुशी है कि प्रो बड्स एन 3 के लॉन्च के साथ हम भारत के उपभोक्ताओं के लिए सही कीमत पर शानदार टेक्नोलॉजी वाला नया ऑडियो एन्हान्समेन्ट लेकर आए हैं।’
              लावा की यह स्टाइलिश नई एक्सेसरी मजबूत बॉडी और मैटल बड्स के साथ आती है, जो इसे टिकाउ और इस्तेमाल में बेहद आसान बना देते हैं। नैकबैण्ड को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह हर व्यक्ति के कान में फिट हो जाता है। इसके इन-ईयर इन्फीनिटी प्लग्स को आसानी से लम्बे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बेहद सुरक्षित फिट देता है, प्रो बड्स एन 3 के मैग्नेटिक लॉक्स के साथ यूज़र को इसे फोल्ड करने की चिंता नहीं सताएगी क्योंकि यह बड़े ही आराम से गर्दन पर सैट हो जाएगा। परफोर्मेन्स की बात करें तो लावा प्रो बड्स एन 3, 110 एमएएच बैटरी के साथ आता है जिसके साथ आप 9 घण्टे तक नॉन-स्टॉप म्युज़िक का लुत्फ़ उटा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के माध्यम से 20 मिनट की चार्जिंग में 180 मिनट का प्लेबैक का लुत्फ़ उटा सकते हैं। इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद स्टैण्डबाय मोड में 47 घण्टे तक चलती है।
             लावा प्रो बड्स एन 3 को स्वैट रेजिस्टेन्ट के लिए आईपीएक्स 4 रेटिंग दी गई है, तो आप रनिंग, वर्कआउट या आउटडोर सैशन्स के दौरान भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नैकबैण्ड पर सिम्प्लीफाईड बटन कंट्रोल्स हैं, जिनके द्वारा म्युज़िक को कंट्रोल किया जा सकता है, कॉल्स अटैण्ड की जा सकती हैं और वॉइस असिस्टेन्ट जैसे गूगल और सिरी को एक्टिवेट किया जा सकता है। साथ ही डिवाइस में चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है। यह नैकबैण्ड 1 साल की वारंटी के साथ आता है। इनका मुकाबला बोल्ट प्रो बास कर्व एक्स, बोट रॉकेटर्ज 245 वी-2 और जेब्रोनिक्स जेब इवोल्व के साथ रहेगा।
           लावा प्रोबड्स एन 3 की आईपीएक्स वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं। यानी यह पसीने से भी खराब नहीं होंगे। इसे मजबूत डिज़ाइन और लंबी दूरी के उपयोग के लिए अच्छे एर्गोनॉमिक्स हैं। खास बात है कि लावा प्रोबड्स एन3 डुअल कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इन्हें ब्लूटूथ वी 5.0 के जरिए एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।
             इनमें ईयरबड्स में मैग्नेटिक लॉक और क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी है। लावा प्रोबड्स एन 3 दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक और रॉयल ब्लू में उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
             लावा प्रोबड्स एन3 (लावा प्रोबड्स 3) इयरबड्स की कीमत 999 रुपये है, हालांकि इसे 799 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर बेचा जा रहा है। ग्राहक लावा प्रोबड्स एन 3 को आधिकारिक लावा ई-स्टोर और अमेज़ॅन इंडिया के जरिए खरीद सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox