लालू यादव के करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार, 8 घंटे चली ईडी की रेड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लालू यादव के करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार, 8 घंटे चली ईडी की रेड

अनीशा चौहान/ –  लोकसभा चुनाव करीब है। लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी के नेता और लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, लालू यादव के करीबी कहे जाने वाले सुभाष यादव को ईडी ने अवैध बालू कारोबार को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को ईडी की टीम ने पटना के अलग-अलग आठ ठिकानों पर सुभाष यादव से जुड़े कारोबार को लेकर छापेमारी की थी।

इस दौरान ईडी को दो करोड़ रुपए कैश सहित निवेश और जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कागजात भी मिले थे। जानकारी के अनुसार, इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। अब कोर्ट में पेशी के बाद सोमवार को उनको पटना के बेउर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

सुशील मोदी ने बोला हमला

आरजेडी नेता की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सुभाष यादव सहित दर्जन-भर लोग लालू प्रसाद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग मशीन हैं। सुशील मोदी ने कहा, ‘बालू माफिया सुभाष यादव, अरुण यादव, भोला यादव, पूर्व विधायक अबू दोजाना और शराब-कारोबारी विनोद जायसवाल जैसे दर्जन-भर लोग लालू-राबड़ी परिवार की बेनामी सम्पत्ति और कालेधन के लिए वाशिंग मशीन का काम करते हैं।’

‘इनकी कंपनियों को लालू प्रसाद का संरक्षण प्राप्त’

उन्होंने बताया कि सुभाष यादव के परिसरों पर ईडी की टीम पहुंची। सुभाष यादव ने 13 जून 2017 को एक ही दिन में राबड़ी देवी के तीन फ्लैट 1 करोड़ 72 लाख रुपये में खरीद लिये थे। ये डील राबड़ी देवी की सम्पत्ति को जांच एजेंसियों के रडार से बाहर रखने की नीयत से हुई थी। सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी ने 2019 के संसदीय चुनाव में सुभाष यादव को चतरा से टिकट दिया था। इनकी ब्राडसन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सहित तीन कंपनियों को लालू प्रसाद और प्रेमचंद गुप्ता का संरक्षण प्राप्त है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox