लद्दाख में यूक्रेन जैसे हालात, चीन पर बोलने से डर रही सरकार- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लद्दाख में यूक्रेन जैसे हालात, चीन पर बोलने से डर रही सरकार- राहुल गांधी

-लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज ऑफ इंडिया सेमिनार में बोल राहुल गांधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लंदन/शिव कुमार यादव/- लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज ऑफ इंडिया सेमिनार में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल ने कहा कि चीन ने लद्दाख और डोकलाम में यूक्रेन जैसे हालात कर दिए हैं, लेकिन सरकार इस पर एक्शन नहीं ले रही है। राहुल ने कहा कि सरकार इस मसले पर बोलने से भी डरती है।
                पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- भाजपा देश में ध्रुवीक्ररण का केरोसिन छिड़क रही है। बस आपको एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष की लड़ाई सबसे पहले इसे रोकने की है। इस सेमिनार में शामिल होने के लिए सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा समेत विपक्ष के कई नेता पहुंचे हैं। इस सेमिनार में शामिल होने के लिए सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा समेत विपक्ष के कई नेता पहुंचे हैं।
              राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र की स्थिति अच्छी नहीं है। भाजपा के लोगों ने संवैधानिक पदों पर कब्जा कर लिया है। सभी सरकारी संस्थानों में पीछे से लोगों की एंट्री दी जा रही है। हम इन लोगों से लड़ रहे हैं। कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत के सवाल पर राहुल ने कहा कि हम लोगों के पास नहीं जा पा रहे हैं। हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70 फीसदी लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है। राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अभी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि हमें लोग कहते हैं कि भाजपा जैसा काडर आपके पास क्यों नहीं है? मेरा जवाब है कि उनके जैसा काडर अगर होगा, तो हम लोगों का सुनना छोड़ देंगे। कांग्रेस के डीएनए में यह नहीं है।
               राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सरकार इकॉनोमिक क्राइसिस पर गंभीर नहीं है। आप 1991 के नीतियों से अब क्राइसिस को खत्म नहीं कर सकते। मैंने 2012 में मनमोहन सिंह जी से पूछा था, तो उनका जवाब था कि अब हम नए दौर में आ गए हैं, पुरानी नीतियों से काम नहीं होगा। सरकार क्राइसिस से निपटने के लिए कोई पहल नहीं कर रही और ना ही किसी की सुन रही है।

भारत को बदनाम करने की कोशिशः भाजपा
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस के मंसूबों को जनता ने केरोसिन छिड़ककर खत्म कर दिया है। राहुल विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox