उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार, 31 अगस्त को पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के जोरदार धमाके से पूरा इलाका कांप उठा। आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि ये घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है।
पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पर पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा। इस घटना में लगभग सात लोगों के मरने की संभावना बताई जा रही है। वहीं, करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, राहत बचाव कार्य जारी है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज